भिवानी के गांव गोलागढ़ में रिटायर्ड फौजी की 11000 वोल्टेज का करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब वह खेत में गया हुआ था और पाइप इधर-से-उधर लेकर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11000 वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भिवानी के गांव गोलागढ़ निवासी करीब 43 वर्षीय जगजीत के रूप में हुई है। जगजीत सिंह सीआरपीएफ से रिटायर्ड है। गांव गोलागढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह को 2 लड़के हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह खेत मे काम करने के लिए गया था। जब वह खेत में काम कर रहा था तो इसी दौरान वह 11000 वोल्टेज लाइन की चपेट में आ यगा और करंट लग गया। संदीप ने बताया कि जगजीत सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं तथा खेती बाड़ी का काम करते थे, जिनकी आज करंट लगने से मौत हो गई। खेत में लगा करंट
जुई पुलिस चौकी के ASI संजय ने बताया कि गांव गोलागढ़ से करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक जगजीत सिंह पुत्र रणधीर सुबह खेतों में पानी दे रहा था। इस दौरान वह लोहे की पाइप को इधर-उधर कर रहा था तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक भूतपूर्व सीआरपीएफ जवान था व अब खेती बाड़ी करता था। उनके दो बच्चे है तथा उम्र करीब 43 वर्ष थी। वहीं उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

