लखनऊ में सीएचओ ने किया कन्या पूजन:आंदोलन के 22वें दिन पूजा-अर्चना, सेवा सुरक्षा मांगों खातिर लिया संकल्प

लखनऊ में सीएचओ ने किया कन्या पूजन:आंदोलन के 22वें दिन पूजा-अर्चना, सेवा सुरक्षा मांगों खातिर लिया संकल्प

लखनऊ के इको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने आंदोलन के 22वें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया। CHO ने मां दुर्गा से सभी स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष को सफल बनाने और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। लगातार 22 दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद CHO अपनी मांगों पर अडिग हैं। नियमितीकरण, कैडर निर्माण और सम्मानजनक सेवा शर्तों सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं। CHO ने स्पष्ट किया कि आस्था और संघर्ष साथ-साथ चलेंगे। जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। मां दुर्गा के जयकारों के बीच CHO ने एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *