सागर के बिलहरा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश:6 गिरफ्तार: 29,300 रुपए नकद, 3 मोबाइल और ताश पत्ते जब्त

सागर के बिलहरा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश:6 गिरफ्तार: 29,300 रुपए नकद, 3 मोबाइल और ताश पत्ते जब्त

सागर के बिलहरा में सुरखी थाना पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 29,300 रुपए नकद, 3 मोबाइल और ताश पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गणेश चौक के पास चल रहा था जुआ पुलिस के अनुसार, रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलहरा के गणेश चौक के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर 6 लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से नकदी, मोबाइल और ताश पत्ते जब्त किए गए। ये 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आजाद पिता रियासत खान (32), निवासी वार्ड क्रमांक 7; निशांत पिता प्रकाश नारायण गर्ग (39), निवासी वार्ड क्रमांक 2; मन्नू पिता भगवानदास पटेल (40), निवासी वार्ड क्रमांक 7; महेंद्र पिता राजाराम दुबे (30), निवासी वार्ड क्रमांक 7; रामशंकर पिता जयराम अहिरवार (33), निवासी वार्ड क्रमांक 4; और हल्लू पिता रमेश सेन (53), निवासी वार्ड क्रमांक 2, सभी बिलहरा को गिरफ्तार किया है। सुरखी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *