ग्रेटर नोएडा में बाउंसर ने दुकानदार को पीटा:दुकान हटाने को लेकर विवाद, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में बाउंसर ने दुकानदार को पीटा:दुकान हटाने को लेकर विवाद, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित मेफेयर रेजिडेंसी की मार्केट में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार उस्मान को कुछ बाउंसर ने कुर्सियों से पीटा। मारपीट का वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में कुछ गार्ड और बाउंसर दुकानदार को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उस पर कुर्सियों से भी वार किया गया। मारपीट में दुकानदार घायल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दुकान हटाने के दौरान हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी की मुख्य दुकानों के बाहर कुछ दुकानें बिना अनुमति के लगाई गई थीं। बिल्डर को वहां निर्माण कराना था। इसके लिए दुकानदारों को कई बार दुकानें हटाने का नोटिस दिया गया था। प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची थी। दुकानें हटाने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बाउंसर ने दुकानदार उस्मान के साथ मारपीट की। मौके पर सोसाइटी के गार्ड और बाउंसर भी मौजूद थे। बिल्डर पर धमकाने का आरोप स्थानीय दुकानदारों ने बिल्डर पर धमकाने और जबरन दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरा पैसा देने के बाद भी लोगों को फ्लैट नहीं मिल रहे हैं और वे अपनी दुकानें भी नहीं चला पा रहे हैं। बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *