महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में हवन-पूजन संपन्न, कन्या भोज हुआ:बलौदाबाजार के शीतला माता मंदिर में भक्तों ने जलाई 200 ज्योत, आज होगा ज्वारा विसर्जन

महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में हवन-पूजन संपन्न, कन्या भोज हुआ:बलौदाबाजार के शीतला माता मंदिर में भक्तों ने जलाई 200 ज्योत, आज होगा ज्वारा विसर्जन

बलौदाबाजार के पलारी नगर के शीतला माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर हवन-पूजन किया गया। पंडित राहुल पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। मंदिर में दुर्गा स्थापना और मनोकामना ज्योत जलाने वाले करीब 200 भक्तों के पहुंचने से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। रविवार को पूजा के बाद नव कन्या भोज कराया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। पूजा में सहदेव देवांगन और सुनील ध्रुव मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शेखर वर्मा, राकेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, गिरजेश वर्मा, अंकुर वर्मा, शिव वर्मा, राजू वर्मा, सचिन त्रिपाठी, आर्यन वर्मा, गोलू, कान्हा और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। नगर के चंडी माता मंदिर, महामाया मंदिर, दुर्गा मंदिर और शारदा मंदिर सहित अलग-अलग दुर्गा पंडालों में भी हवन-पूजन और कन्या भोज कराया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूरा नगर दुर्गा उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। समिति के सदस्यों ने बताया कि आज ज्वारा विसर्जन किया जाएगा, जबकि कल दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *