Dussehra पर क्या पहनें? बेस्ट हैं ये एथनिक आउटफिट्स, सही ज्वेलरी और फुटवियर से पूरा करें लुक

Dussehra पर क्या पहनें? बेस्ट हैं ये एथनिक आउटफिट्स, सही ज्वेलरी और फुटवियर से पूरा करें लुक

Dussehra 2026 Outfit Ideas: शारदीय नवरात्रि के समाप्त होते ही घरों में पूजा-पाठ और दशहरे की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस मौके पर कई जगहों पर मेले भी लगते हैं, जहां बच्चे और बड़े परिवार के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप रावण दहन देखने या दशहरे के मेले में घूमने जाने के लिए अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स तक कई विकल्प चुन सकती हैं। आइए जानते हैं दशहरे पर तैयार होने के लिए कुछ खूबसूरत ड्रेस आइडियाज।

लाल या पीली साड़ी में दिखें स्टाइलिश

दशहरे के मौके पर ट्रेडिशनल लुक के लिए साड़ी पहनना एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप लाल, पीली, नारंगी या हरे रंग की सिल्क, बनारसी या बांधनी साड़ी चुन सकती हैं। अगर आप दिन में पूजा के लिए जा रही हैं, तो हल्की कॉटन या चंदेरी साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी पेयर कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

लहंगा-चोली से पाएं फेस्टिव लुक

अगर आप दशहरे पर थोड़ा हैवी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो लहंगा-चोली पहन सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा और मैचिंग दुपट्टा त्योहार के लिए अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप लाल, रानी पिंक, हरे या रॉयल ब्लू जैसे रंग चुन सकती हैं। इसके साथ चांदबाली, नेकलेस और ट्रेडिशनल जूती पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

अनारकली सूट में दिखें एलिगेंट

अगर आप साड़ी या लहंगा नहीं पहनना चाहतीं, तो फेस्टिव लुक के लिए अनारकली सूट अच्छा विकल्प है। इसका फ्लेयर्ड डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ स्टाइलिश भी लगता है। आप कढ़ाई वाला अनारकली सूट या चंदेरी फैब्रिक का सेट चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, झुमके और जूती पहनें। पूजा या परिवार के साथ दिन में होने वाले कार्यक्रमों के लिए यह लुक आरामदायक और खूबसूरत रहेगा।

शरारा या गरारा सेट भी है अच्छा विकल्प

दशहरे पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो शरारा या गरारा सेट ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती या एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता अच्छा लगता है। आप पिंक, ग्रीन, मैरून या मस्टर्ड जैसे रंग चुन सकती हैं। इसके साथ हल्की ज्वेलरी और सजावटी जूती पहनकर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

कुर्ता सेट में मिलेगा आरामदायक लुक

अगर आप ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो कुर्ता सेट भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप कॉटन, चंदेरी या हल्की कढ़ाई वाले कुर्ते को मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। पीला, नारंगी, लाल और हरा रंग त्योहार के मौके पर अच्छे लगते हैं। इसके साथ छोटे झुमके, चूड़ियां और जूती पहनकर सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

मेंस भी ट्राई कर सकते हैं ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स

दशहरे पर पुरुष भी कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता या नेहरू जैकेट के साथ ट्रेडिशनल लुक अपना सकते हैं। मस्टर्ड, मैरून, क्रीम और रॉयल ब्लू जैसे रंग अच्छे लगते हैं। शाम के किसी खास कार्यक्रम के लिए बंदगला या कढ़ाई वाली जैकेट भी पहन सकते हैं।

ज्वेलरी और फुटवियर से पूरा करें लुक

सही एक्सेसरीज आपके आउटफिट को और खूबसूरत बना सकती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ झुमके, चांदबाली, चूड़ियां या स्टेटमेंट नेकलेस पहन सकती हैं। वहीं, कुर्ता सेट के साथ हल्की ज्वेलरी भी अच्छी लगेगी। फुटवियर में जूती, मोजरी या कम हील वाली सैंडल चुनें, ताकि पूजा और रावण दहन के दौरान चलने-फिरने में परेशानी न हो। अगर आप किसी मेले या कार्यक्रम में जा रही हैं, तो अपने साथ छोटा पोटली बैग या क्लच भी रख सकती हैं। वहीं, मेंस अपने लुक को पूरा करने के लिए घड़ी, कड़ा और ट्रेडिशनल फुटवियर या लोफर्स पहन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *