बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में सोमवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले को मुंबई पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य सिर्फ फायरिंग करने वालों को पकड़ना नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर उन्हें निर्देश देने वाले मास्टरमाइंड तक पहुंचना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
नोट- खबर अपडेट हो रही है।

