India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा के 25 गेंदों पर विस्फोटक अर्धशतक (55) और कप्तान स्मृति मंधाना के 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन की तूफानी पारी के दम पर महज 8.5 ओवर में जीत हासिल दर्ज की। इस तरह भारत ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की ये जीत 67 गेंदें शेष रहते आई है, जिसके साथ उसने महिला टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि महिला टी20 इंटरनेशनल में 100 ज्यादा के रन चेज में सबसे ज्यादा 67 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भारत के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महिला टीम के नाम दर्ज था, जब उसने 5 अक्टूबर 2026 को जिम्बाब्वे के खिलफ 65 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी। इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की महिला टीम है। इंग्लिश टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2024 में 60 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी। वहीं, भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 गेंदें बाकी रहते भी जीत दर्ज की थी।
The Shafali Verma show in Raipur
She wins the Player of the Match award for her fiery knock