झोटा मर्डर केस-सिद्दू मूसेवाला का टूर कैंसिल:पिता ने कहा-टूर रद्द कर रहे, और भी बेहतर लेकर आएंगे; अभी मेरे जिले में हालात ठीक नहीं

झोटा मर्डर केस-सिद्दू मूसेवाला का टूर कैंसिल:पिता ने कहा-टूर रद्द कर रहे, और भी बेहतर लेकर आएंगे; अभी मेरे जिले में हालात ठीक नहीं

मानसा में हुए परविंदर सिंह झोटा के कत्ल के रोष में आज (19 अक्टूबर) को होने वाले सिद्धू मूसेवाला के साइन टू गॉड शो को रद्द कर दिया गया है।
इसकी जानकारी मैसेज कर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने साझा की। शो के सारे टिकट बिक चुके थे लेकिन ऐन मौके पर बलकौर सिंह ने शो रद्द करने का फैसला लिया। बलकौर सिंह ने कहा कि पलविंदर झोटा भी उसके बेटे जैसा था और उसके उसकी मौत का दुख है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साइन टू गॉड टूर को पंजाब के मौजूदा हालात और युवा परमिंदर सिंह झोटा की मौत के बाद लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।
मेरे लिए मेरा हलका मानसा और मेरा पंजाब सबसे पहले है। मैं कैलगरी और अमेरिका में बैठे अपने सभी भाइयों और चाहने वालों से दिल से माफी मांगता हूं कि इस बार मैं आपके बीच नहीं पहुंच सका।
उन्होंने यह भी कहा है कि वे वादा करते हैं कि बहुत जल्द दोबारा यह शो लेकर आएंगे और पहले से भी अधिक बेहतरीन शो लेकर आएंगे। मानसा के युवा परमिंदर सिंह झोटा की मौत के बाद पैदा हुए जन-आक्रोश को देखते हुए बीते कल मशहूर पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म को रिलीज के बाद रोक दिया था। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी रोक चुकीं फिल्म
रविवार को पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ को होल्ड करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं पंजाब की वजह से हूं, हालात सही होने पर ही यह फिल्म चलाई जाएगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो नहीं दिखाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *