दरभंगा- हिरासत में 2 साल की बच्ची रेप का आरोपी:48 साल का अधेड़ बच्ची का रिश्ते में है नाना, मां की गोद से मेला दिखाने ले गया था

दरभंगा- हिरासत में 2 साल की बच्ची रेप का आरोपी:48 साल का अधेड़ बच्ची का रिश्ते में है नाना, मां की गोद से मेला दिखाने ले गया था

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी 48 साल के रिश्ते के नाना विष्णुदेव सदाय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्ची की मां के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, घटना की जानकारी के बाद डीएम कौशल कुमार और ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने डीएमसीएच पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर शाम की है। आरोपी केवटी थाना क्षेत्र के धोबीगामा गांव का निवासी बताया गया है। वो अपने ससुराल गया था। आरोप है कि उसने अपने साले के बेटे की दो वर्षीय बेटी को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन दिया और अपने साथ मां के गोद से उतारकर ले गया। इसके बाद बच्ची को घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की खोजबीन बच्ची के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में आरोपी जब बच्ची को लेकर लौटा, तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखकर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे लेकर मुहम्मदपुर बाजार पहुंचा था, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने की कोशिश की गई। हालांकि, बच्ची की हालत में सुधार नहीं होने पर मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहले शिशु विभाग, फिर गायनी वार्ड में किया गया भर्ती घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उसे शिशु विभाग भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने मदर एण्ड चाइल्ड केयर विभाग रेफर कर दिया। फिलहाल वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है। ग्रामीण एसपी ने भी चिकित्सकों से बातचीत के बाद बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है और चार-पांच दिनों में उसके स्वस्थ होने की उम्मीद है। ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गंभीरता से जांच की। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, आरोपी को सोमवार, 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को सजा दिलाने का प्रयास करेगी। साथ ही पीड़िता को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिलाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। थानाध्यक्ष बोले- आरोपी से पूछताछ जारी केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसका दिमाग फिर गया था, जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी करीब चार साल पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी और वापस नहीं लौटी। उसके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आरके दत्ता भी डीएमसीएच पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की। आरके दत्ता ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को दी गई है और उनके निर्देश पर वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषी को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि बच्ची का समुचित इलाज होना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, आरोपी के कपड़े भी जब्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम थाने पहुंची, जहां आरोपी विष्णुदेव सदाय के कपड़ों की भी जांच की गई। विभिन्न बिंदुओं पर नमूने एकत्र किए गए। इस दौरान आरोपी के घटना के समय पहने हुए कपड़े उतरवाकर जब्त कर लिए गए और उसे दूसरे कपड़े पहनाए गए। जांच के दौरान कपड़ों पर खून के धब्बे या अन्य जैविक साक्ष्य मिलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि करने में मदद मिल सकती है। पुलिस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी 48 साल के रिश्ते के नाना विष्णुदेव सदाय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्ची की मां के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, घटना की जानकारी के बाद डीएम कौशल कुमार और ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने डीएमसीएच पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर शाम की है। आरोपी केवटी थाना क्षेत्र के धोबीगामा गांव का निवासी बताया गया है। वो अपने ससुराल गया था। आरोप है कि उसने अपने साले के बेटे की दो वर्षीय बेटी को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन दिया और अपने साथ मां के गोद से उतारकर ले गया। इसके बाद बच्ची को घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की खोजबीन बच्ची के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में आरोपी जब बच्ची को लेकर लौटा, तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखकर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे लेकर मुहम्मदपुर बाजार पहुंचा था, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने की कोशिश की गई। हालांकि, बच्ची की हालत में सुधार नहीं होने पर मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहले शिशु विभाग, फिर गायनी वार्ड में किया गया भर्ती घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उसे शिशु विभाग भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने मदर एण्ड चाइल्ड केयर विभाग रेफर कर दिया। फिलहाल वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है। ग्रामीण एसपी ने भी चिकित्सकों से बातचीत के बाद बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है और चार-पांच दिनों में उसके स्वस्थ होने की उम्मीद है। ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गंभीरता से जांच की। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, आरोपी को सोमवार, 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को सजा दिलाने का प्रयास करेगी। साथ ही पीड़िता को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिलाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। थानाध्यक्ष बोले- आरोपी से पूछताछ जारी केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसका दिमाग फिर गया था, जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी करीब चार साल पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी और वापस नहीं लौटी। उसके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आरके दत्ता भी डीएमसीएच पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की। आरके दत्ता ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को दी गई है और उनके निर्देश पर वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषी को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि बच्ची का समुचित इलाज होना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, आरोपी के कपड़े भी जब्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम थाने पहुंची, जहां आरोपी विष्णुदेव सदाय के कपड़ों की भी जांच की गई। विभिन्न बिंदुओं पर नमूने एकत्र किए गए। इस दौरान आरोपी के घटना के समय पहने हुए कपड़े उतरवाकर जब्त कर लिए गए और उसे दूसरे कपड़े पहनाए गए। जांच के दौरान कपड़ों पर खून के धब्बे या अन्य जैविक साक्ष्य मिलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि करने में मदद मिल सकती है। पुलिस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *