दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:किशनगंज में थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण, ड्यूटी से गायब मिलने पर महिला गृहरक्षक का एक दिन का वेतन काटा

दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:किशनगंज में थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण, ड्यूटी से गायब मिलने पर महिला गृहरक्षक का एक दिन का वेतन काटा

किशनगंज में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। SP संतोष कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि एक महिला गृहरक्षक का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। वहीं, बहादुरगंज थानाध्यक्ष से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रविवार शाम किशनगंज पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूजा स्थलों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और निर्धारित जिम्मेदारी का पालन नहीं करने के मामले सामने आए थे। जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूजा स्थल पर मोबाइल चलाते मिले प्रशिक्षु पुलिसकर्मी, सस्पेंड प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षु पीटीसी सुनील कुमार रुईधासा पूजा स्थल पर बिना नेम प्लेट लगाए वर्दी में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए मिले। इसे ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसी पूजा स्थल पर ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते हुए पाए जाने पर सिपाही वशिष्ठ नारायण कुमार को भी निलंबित किया गया है। ड्यूटी से गायब मिले प्रशिक्षु पीटीसी और महिला गृहरक्षक पौआखाली दुर्गा मंदिर में ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर प्रशिक्षु पीटीसी रितेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, पूरबपल्ली दुर्गा पूजा स्थल पर ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर महिला गृहरक्षक हिन्डीया मरांडी के एक दिन के वेतन में कटौती करने का आदेश दिया गया है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष से दो दिनों में जवाब मांगा बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में विशेष प्रातः गश्ती करते हुए नहीं पाए गए। इस मामले में उनसे दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या आदेश के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। SP संतोष कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि एक महिला गृहरक्षक का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। वहीं, बहादुरगंज थानाध्यक्ष से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रविवार शाम किशनगंज पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूजा स्थलों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और निर्धारित जिम्मेदारी का पालन नहीं करने के मामले सामने आए थे। जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूजा स्थल पर मोबाइल चलाते मिले प्रशिक्षु पुलिसकर्मी, सस्पेंड प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षु पीटीसी सुनील कुमार रुईधासा पूजा स्थल पर बिना नेम प्लेट लगाए वर्दी में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए मिले। इसे ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसी पूजा स्थल पर ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते हुए पाए जाने पर सिपाही वशिष्ठ नारायण कुमार को भी निलंबित किया गया है। ड्यूटी से गायब मिले प्रशिक्षु पीटीसी और महिला गृहरक्षक पौआखाली दुर्गा मंदिर में ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर प्रशिक्षु पीटीसी रितेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, पूरबपल्ली दुर्गा पूजा स्थल पर ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर महिला गृहरक्षक हिन्डीया मरांडी के एक दिन के वेतन में कटौती करने का आदेश दिया गया है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष से दो दिनों में जवाब मांगा बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में विशेष प्रातः गश्ती करते हुए नहीं पाए गए। इस मामले में उनसे दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या आदेश के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *