अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 32 वर्षीय एक व्यक्ति बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भाई खोजते हुए खेत पहुंचा बच्ची के गायब होने पर उसका बड़ा भाई उसे खोजने निकला। खेत में पहुंचने पर उसने अपनी छोटी बहन को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। भाई के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल जांच के लिए बच्ची को अररिया भेजा पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा है। गिरफ्तार आरोपी को भी आगे की कार्रवाई के लिए अररिया भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 32 वर्षीय एक व्यक्ति बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भाई खोजते हुए खेत पहुंचा बच्ची के गायब होने पर उसका बड़ा भाई उसे खोजने निकला। खेत में पहुंचने पर उसने अपनी छोटी बहन को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। भाई के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल जांच के लिए बच्ची को अररिया भेजा पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा है। गिरफ्तार आरोपी को भी आगे की कार्रवाई के लिए अररिया भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

