मुंगेर में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी शुरू:पोलो मैदान में 21 अक्टूबर को होगा रावण वध, स्टेडियम जैसी 4 लाइटें लगाई गईं

मुंगेर में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी शुरू:पोलो मैदान में 21 अक्टूबर को होगा रावण वध, स्टेडियम जैसी 4 लाइटें लगाई गईं

मुंगेर। जिला मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में 21 अक्टूबर की शाम 6 बजे रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामलीला मैदान ट्रस्टी की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार रावण वध कार्यक्रम की खासियत पोलो मैदान में लगाई गई अत्याधुनिक स्पोर्ट्स लाइट होगी। इससे मैदान में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और आयोजन के दौरान आयोजकों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, लाखों की संख्या में जुटने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार स्पोर्ट्स लाइट की रोशनी में होगा रावण वध पोलो मैदान में पहली बार बड़े स्टेडियमों की तर्ज पर स्पोर्ट्स लाइट लगाई गई है। मुंगेर डीएम निखिल धनराज के नेतृत्व में मैदान के चारों ओर यह लाइट लगाई गई है। इससे खिलाड़ियों को खेलने में काफी सुविधा मिल रही है। दुर्गा पूजा के दौरान लाइट चालू कर दी गई है, जिसका लाभ इस बार रावण वध कार्यक्रम के आयोजन में भी मिलेगा। बताया जाता है कि बिहार में पटना और गया के बाद मुंगेर तीसरा स्थान है, जहां इस तरह की स्पोर्ट्स लाइट लगाई गई है। बेहतर रोशनी के बीच आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजकों को सहूलियत होगी। वॉच टावर से लेकर ड्रोन तक से होगी निगरानी रावण वध कार्यक्रम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। पोलो मैदान के चारों ओर वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से पुलिस जवान मैदान के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मैदान के चारों ओर पुलिस जवानों की तैनाती होगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी रहेगी आकर्षण
रावण वध कार्यक्रम से पहले भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। भगवान के स्वरूप में आने वाले कलाकारों की पूजा-अर्चना और आरती के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद भगवान राम के तीर चलाते ही रावण दहन किया जाएगा। आयोजन से पहले पूरे मैदान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

मुंगेर में ही तैयार किए जा रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले
रावण वध कार्यक्रम के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले मुंगेर में ही तैयार किए जा रहे हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर में स्थानीय कलाकार इन पुतलों को बनाने में जुटे हैं। आयोजन समिति की ओर से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शांति और सद्भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
आयोजन समिति के सदस्यों ने जिलेवासियों से रावण वध कार्यक्रम में शांति और सद्भाव के साथ शामिल होने की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन और आयोजन समिति को कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में रावण वध कार्यक्रम का आनंद उठा सकें। मुंगेर। जिला मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में 21 अक्टूबर की शाम 6 बजे रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामलीला मैदान ट्रस्टी की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार रावण वध कार्यक्रम की खासियत पोलो मैदान में लगाई गई अत्याधुनिक स्पोर्ट्स लाइट होगी। इससे मैदान में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और आयोजन के दौरान आयोजकों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, लाखों की संख्या में जुटने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार स्पोर्ट्स लाइट की रोशनी में होगा रावण वध पोलो मैदान में पहली बार बड़े स्टेडियमों की तर्ज पर स्पोर्ट्स लाइट लगाई गई है। मुंगेर डीएम निखिल धनराज के नेतृत्व में मैदान के चारों ओर यह लाइट लगाई गई है। इससे खिलाड़ियों को खेलने में काफी सुविधा मिल रही है। दुर्गा पूजा के दौरान लाइट चालू कर दी गई है, जिसका लाभ इस बार रावण वध कार्यक्रम के आयोजन में भी मिलेगा। बताया जाता है कि बिहार में पटना और गया के बाद मुंगेर तीसरा स्थान है, जहां इस तरह की स्पोर्ट्स लाइट लगाई गई है। बेहतर रोशनी के बीच आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजकों को सहूलियत होगी। वॉच टावर से लेकर ड्रोन तक से होगी निगरानी रावण वध कार्यक्रम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। पोलो मैदान के चारों ओर वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से पुलिस जवान मैदान के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मैदान के चारों ओर पुलिस जवानों की तैनाती होगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी रहेगी आकर्षण
रावण वध कार्यक्रम से पहले भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। भगवान के स्वरूप में आने वाले कलाकारों की पूजा-अर्चना और आरती के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद भगवान राम के तीर चलाते ही रावण दहन किया जाएगा। आयोजन से पहले पूरे मैदान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

मुंगेर में ही तैयार किए जा रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले
रावण वध कार्यक्रम के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले मुंगेर में ही तैयार किए जा रहे हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर में स्थानीय कलाकार इन पुतलों को बनाने में जुटे हैं। आयोजन समिति की ओर से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शांति और सद्भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
आयोजन समिति के सदस्यों ने जिलेवासियों से रावण वध कार्यक्रम में शांति और सद्भाव के साथ शामिल होने की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन और आयोजन समिति को कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में रावण वध कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *