खरगोन में 2.40 लाख के 21 गौवंश मुक्त:महाराष्ट्र बेचने के लिए खेत में बांध रखे थे; फरार तस्कर पर पहले से दर्ज हैं 2 केस

खरगोन में 2.40 लाख के 21 गौवंश मुक्त:महाराष्ट्र बेचने के लिए खेत में बांध रखे थे; फरार तस्कर पर पहले से दर्ज हैं 2 केस

खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी पर कार्रवाई की। एक खेत से 21 गौवंश को मुक्त कराया गया। इन्हें महाराष्ट्र में बेचने के लिए अवैध तरीके से जमा किया गया था। बरामद गौवंश की कीमत 2.40 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने खड़कवानी निवासी फिरोज खान पर केस दर्ज किया है। फिरोज फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सागर चौहान ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि फिरोज के खेत में गौवंश बांधकर रखे गए हैं।
सूचना पर खलटांका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहित पुलिस टीम ने मौके पर जांच की। मुर्गी फार्म हाउस के सामने 3, खुले बाड़े में 4, खेत में 2 और खेत की मेड़ों पर 12 गौवंश बंधे मिले। कुल 21 गौवंश के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे थे, चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी।
आरोपी फिरोज पर पहले भी पशु क्रूरता और गौवंश तस्करी के केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *