जहानाबाद शहर में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजनालय शुरू किया गया है। रेलवे स्टेशन के पास बारह बाबा मंदिर के नजदीक खोले गए इस भोजनालय का उद्देश्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को भूखे पेट न सोना पड़े। इस भोजनालय की शुरुआत रणधीर कुमार उर्फ बिहारी बाबू ने की है। उन्होंने बताया कि कई गरीब लोगों को दो वक्त का भोजन भी नहीं मिल पाता है। जरूरतमंदों की परेशानी देखकर ही उन्हें निशुल्क भोजनालय शुरू करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने साल के 365 दिन लोगों को मुफ्त भोजन कराने का संकल्प लिया है। जन्मदिन पर भोजन कराने की अपील रणधीर कुमार ने समाज के लोगों से इस पहल से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। खासकर उन लोगों से मदद मांगी है, जो अपना जन्मदिन होटल या बड़े रेस्टोरेंट में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जन्मदिन पर इस भोजनालय में सहयोग कर सकते हैं और जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं। इससे गरीब लोगों की मदद करने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। जहानाबाद शहर में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजनालय शुरू किया गया है। रेलवे स्टेशन के पास बारह बाबा मंदिर के नजदीक खोले गए इस भोजनालय का उद्देश्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को भूखे पेट न सोना पड़े। इस भोजनालय की शुरुआत रणधीर कुमार उर्फ बिहारी बाबू ने की है। उन्होंने बताया कि कई गरीब लोगों को दो वक्त का भोजन भी नहीं मिल पाता है। जरूरतमंदों की परेशानी देखकर ही उन्हें निशुल्क भोजनालय शुरू करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने साल के 365 दिन लोगों को मुफ्त भोजन कराने का संकल्प लिया है। जन्मदिन पर भोजन कराने की अपील रणधीर कुमार ने समाज के लोगों से इस पहल से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। खासकर उन लोगों से मदद मांगी है, जो अपना जन्मदिन होटल या बड़े रेस्टोरेंट में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जन्मदिन पर इस भोजनालय में सहयोग कर सकते हैं और जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं। इससे गरीब लोगों की मदद करने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

