दशहरा से पहले रामलीला मैदान का निरीक्षण:एसपी ग्रामीण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

दशहरा से पहले रामलीला मैदान का निरीक्षण:एसपी ग्रामीण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

बुलंदशहर के खुर्जा में आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दशहरा पर्व के दौरान सतर्कता बरती जाए। साथ ही रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखी जाए, ताकि आयोजन में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *