कानपुर के नौबस्ता में शनिवार को घर में झूला झूलते समय 8वीं की छात्रा की गर्दन धोती में फंस गई। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय मां सामने बैठकर चाय पी रही थीं। उन्हें लगा कि बेटी और छोटा बेटा झूला झूल रहे हैं। कुछ देर बाद मां बेटी को बुलाने पहुंचीं तो आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। हाथ पकड़कर खींचा तो वह नीचे गिर पड़ी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। मृतका राजीव बिहार की रहने वाली थी और यूपी किराना स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती थी। उसे कराटे का शौक था और पिछले महीने स्कूल से मेडल मिला था। दिसंबर में उसे कराटे ट्रेनिंग के लिए जाना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर अपडेट की जा रही है….

