Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला दिल्ली के पालम बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली पहले दिन ही प्रियांश आर्य के शतक के दम पर काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के एक अन्य मुकाबले में रिंकू सिंह अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं, लेकिन टीम की हालत बेहद खराब है। यूपी 124 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा चुकी है। यही, वजह है कि रिंकू अपने विस्फोटक अंदाज की जगह बेहदल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है…

