रावतगंज में ऐतिहासिक रामलीला:वर्ष 1900 से हो रहा रामलीला मंचन, 2026 में पूरे होंगे परंपरा के 126 वर्ष

रावतगंज में ऐतिहासिक रामलीला:वर्ष 1900 से हो रहा रामलीला मंचन, 2026 में पूरे होंगे परंपरा के 126 वर्ष

रावतगंज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में वर्ष 1900 से रामलीला मंचन की परंपरा चली आ रही है। वर्ष 2026 में इस परंपरा के 126 वर्ष पूरे हो जाएंगे। तत्कालीन जमींदार रावत साहब की देखरेख में रामलीला की शुरुआत हुई थी। जमींदार शारदा रावत के परिवार ने आयोजन के लिए जमीन दान की थी। जमींदारी समाप्त होने के बाद स्व. रामचंदर लाल श्रीवास्तव समिति के प्रथम अध्यक्ष बने। समिति अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि रामलीला क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है। इसे संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना समिति की प्राथमिकता है। रामजानकी मंदिर के महंत रघुनाथ दास ने कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों की सीख देती है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, दुर्गेश यादव, राजकुमार यादव, शिवकुमार पासवान, आशुतोष कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार मिश्रा, सत्यदेव सहानी और धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *