रायबरेली में विकासखंड सरेनी के चिंता खेड़ा गांव स्थित मां फूलमती मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और मां के जयकारों से भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामाचार्य महाराज (भोला बाबा) के सानिध्य में हुआ। कथा के संयोजक बालकृष्ण तिवारी और नेहा तिवारी ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। सुबह 10:30 बजे आरती, पूजा-अर्चना और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कथा के दौरान भक्ति, धर्म, संस्कार और सदाचार से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। श्रद्धालुओं ने मां फूलमती के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

