कटिहार नगर निगम क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। मिर्चाइबारी स्थित प्रसिद्ध सर्व मंगला सार्वजनिक दुर्गा स्थान में महाष्टमी पर विशेष भीड़ उमड़ी। यहां करीब 10 हजार महिला श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा कर खोईचा भरा। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। हाथ में खोईचा लिए महिलाएं माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती दिखीं। पूजा समिति के अध्यक्ष रवि घोष और सचिव कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि महाष्टमी पर शाम को महाभोग का आयोजन है। 3 क्विंटल दूध से खीर का प्रसाद तैयार हो रहा है, जिसका वितरण देर शाम श्रद्धालुओं के बीच होगा। समिति ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया है। मंदिर परिसर को खास तौर पर सजाया गया है। कटिहार नगर निगम क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। मिर्चाइबारी स्थित प्रसिद्ध सर्व मंगला सार्वजनिक दुर्गा स्थान में महाष्टमी पर विशेष भीड़ उमड़ी। यहां करीब 10 हजार महिला श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा कर खोईचा भरा। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। हाथ में खोईचा लिए महिलाएं माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती दिखीं। पूजा समिति के अध्यक्ष रवि घोष और सचिव कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि महाष्टमी पर शाम को महाभोग का आयोजन है। 3 क्विंटल दूध से खीर का प्रसाद तैयार हो रहा है, जिसका वितरण देर शाम श्रद्धालुओं के बीच होगा। समिति ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया है। मंदिर परिसर को खास तौर पर सजाया गया है।

