मुरादाबाद शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नमेनी उदइया चौराहा और नगला गुर्जर के बीच रात करीब 9 बजे हुआ। तीनों युवक बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिए। यह हादसा जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर बिलारी तहसील क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास हुआ है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटना ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे तीनों युवक मृतकों की पहचान जमालपुर निवासी सुमित सैनी (20) और गंगोत्र ठाकुर (25) के रूप में हुई है। हादसे में शेखर सैनी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक शनिवार रात बाइक से सरथल खेड़े ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में नमेनी उदइया चौराहा और नगला गुर्जर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल शेखर सैनी को उपचार के लिए मुरादाबाद अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। घटनास्थल पर कृष्णपाल सैनी, महेश सैनी, राजू सैनी, प्रीति सिंह, अंकुर सैनी और राहुल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

