सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव:साइकिल और एक पैर की चप्पल गायब; बेटी ने जताई हत्या की आशंका

सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव:साइकिल और एक पैर की चप्पल गायब; बेटी ने जताई हत्या की आशंका

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में मिला। मृतक की पहचान कोहरा गांव निवासी बखेड़ू गौढ़ (55) पुत्र स्वर्गीय राम आधार के रूप में हुई है। वह चार दिन से लापता थे। उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शव के पास न तो उनकी साइकिल मिली और न ही एक पैर में चप्पल थी। बेटी ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर स्थित पसिया पारा का है। चार दिन पहले साइकिल लेकर निकले थे घर से मृतक की बेटी अंशिका ने बताया कि उनके पिता गांव-गांव जाकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचते थे। चार दिन पहले वह घर पर खाना खाने के बाद साइकिल लेकर निकले थे। इसके बाद परिवार के लोग खेत पर चले गए। तब से वह घर नहीं लौटे थे। रविवार सुबह पसिया पारा में दानपति यादव के गन्ने के खेत में उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके से शराब की बोतल और गिलास मिले घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कादीपुर विनय गौतम, दोस्तपुर एसओ नारद मुनि सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मौके से कुछ गिलास और अंग्रेजी शराब की बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि बखेड़ू शराब पीने के आदी थे और अक्सर घर से गायब रहते थे। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शराब की दुकान भी है। आठ बेटियों और एक बेटे के पिता थे बखेड़ू बखेड़ू की आठ बेटियां और एक बेटा है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा सुमित मुंबई में मजदूरी करता है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पत्नी सावित्री देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सीओ विनय गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में मौत नशे की हालत में दुर्घटना होने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *