भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

… देवार्चित वर्मा …
मुंबई, 18 अक्टूबर फॉर्मूला-वन के दिग्गज ड्राइवर और दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन का मानना है कि भारत में इस खेल के प्रशंसकों की बड़ी संख्या को देखते हुए फॉर्मूला-वन की वापसी होनी चाहिए। हाकिनेन ने कहा कि भारत आने के बाद उन्हें यहां फॉर्मूला-वन की लोकप्रियता और प्रशंसकों की संख्या का अंदाजा हुआ। भारत सरकार ने भी देश में इस मोटरस्पोर्ट की वापसी के लिए प्रयास शुरू किए हैं।भारत में 2011 से 2013 तक फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन हुआ था। इन तीनों वर्षों में रेड बुल के लिए जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने खिताब जीता था। फैनकोड की ओर से आयोजित विशेष साक्षात्कार में पीटीआई से विशेष बातचीत में हाकिनेन ने कहा, ‘‘भारत में कई साल पहले रेस का आयोजन हुआ था और मैंने सुना है कि इसे लेकर चर्चा चल रही है।यहां आने के बाद मैंने महसूस किया कि भारत में फॉर्मूला-वन के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है।’’
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि फॉर्मूला-वन भारत में होना चाहिए। इसे यहां वापस आना ही चाहिए। भारत के इतिहास में दो ड्राइवर फॉर्मूला-वन में हिस्सा ले चुके हैं।इससे भी भारत में रेस आयोजित करने की जरूरत और मजबूत होती है। हाकिनेन ने कहा कि भारत में फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन कंपनियों के लिए भी कारोबारी अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा, यह कंपनियों के लिए भारत आकर नेटवर्क बनाने, कारोबार शुरू करने और आपसी व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का शानदार अवसर है।यह केवल प्रचार का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे व्यापक कारोबारी संभावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए मेरा कहना है कि इसे शुरू कीजिए। हाकिनेन ने दो बार के विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और रेड बुल की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने सत्र के दौरान अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए बेहतरीन काम किया है।माइकल शूमाकर के दौर में विश्व चैंपियन बने हाकिनेन ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि सत्र की शुरुआत के मुकाबले मैक्स अब ज्यादा खुश होंगे। मैं इस बात से प्रभावित हूं कि रेड बुल की टीम ने इतने कम समय में अपने प्रदर्शन और कार के विकास में इतना सुधार कैसे किया। मैक्स एक शानदार ड्राइवर हैं।उन्होंने कहा, आप कितने भी अच्छे ड्राइवर क्यों न हों, अगर आपके पास सही कार नहीं है तो आप सफल नहीं हो सकते। मैक्स और उनकी टीम ने मिलकर शानदार काम किया है और टीम को मौजूदा स्थिति तक पहुंचाया है। हाकिनेन ने फेरारी टीम में चल रही चर्चाओं पर ज्यादा टिप्पणी करने बचते हुए लुईस हैमिल्टन की ड्राइविंग क्षमता और फेरारी की विरासत पर भरोसा जताया।उन्होंने कहा, लुईस और चार्ल्स लेक्लेर जिस तरह काम कर रहे हैं, वह दिलचस्प है। फिलहाल काफी बातें हो रही हैं। मैं फिनलैंड से हूं और मेरा मानना है कि कम बोलना और ज्यादा काम करना बेहतर है।इस मामले में मैं थोड़ा हैरान हूं। 

… देवार्चित वर्मा …
मुंबई, 18 अक्टूबर फॉर्मूला-वन के दिग्गज ड्राइवर और दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन का मानना है कि भारत में इस खेल के प्रशंसकों की बड़ी संख्या को देखते हुए फॉर्मूला-वन की वापसी होनी चाहिए। हाकिनेन ने कहा कि भारत आने के बाद उन्हें यहां फॉर्मूला-वन की लोकप्रियता और प्रशंसकों की संख्या का अंदाजा हुआ। भारत सरकार ने भी देश में इस मोटरस्पोर्ट की वापसी के लिए प्रयास शुरू किए हैं।

भारत में 2011 से 2013 तक फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन हुआ था। इन तीनों वर्षों में रेड बुल के लिए जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने खिताब जीता था। फैनकोड की ओर से आयोजित विशेष साक्षात्कार में पीटीआई से विशेष बातचीत में हाकिनेन ने कहा, ‘‘भारत में कई साल पहले रेस का आयोजन हुआ था और मैंने सुना है कि इसे लेकर चर्चा चल रही है।

यहां आने के बाद मैंने महसूस किया कि भारत में फॉर्मूला-वन के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है।’’
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि फॉर्मूला-वन भारत में होना चाहिए। इसे यहां वापस आना ही चाहिए। भारत के इतिहास में दो ड्राइवर फॉर्मूला-वन में हिस्सा ले चुके हैं।

इससे भी भारत में रेस आयोजित करने की जरूरत और मजबूत होती है। हाकिनेन ने कहा कि भारत में फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन कंपनियों के लिए भी कारोबारी अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा, यह कंपनियों के लिए भारत आकर नेटवर्क बनाने, कारोबार शुरू करने और आपसी व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का शानदार अवसर है।

यह केवल प्रचार का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे व्यापक कारोबारी संभावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए मेरा कहना है कि इसे शुरू कीजिए। हाकिनेन ने दो बार के विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और रेड बुल की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने सत्र के दौरान अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए बेहतरीन काम किया है।

माइकल शूमाकर के दौर में विश्व चैंपियन बने हाकिनेन ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि सत्र की शुरुआत के मुकाबले मैक्स अब ज्यादा खुश होंगे। मैं इस बात से प्रभावित हूं कि रेड बुल की टीम ने इतने कम समय में अपने प्रदर्शन और कार के विकास में इतना सुधार कैसे किया। मैक्स एक शानदार ड्राइवर हैं।

उन्होंने कहा, आप कितने भी अच्छे ड्राइवर क्यों न हों, अगर आपके पास सही कार नहीं है तो आप सफल नहीं हो सकते। मैक्स और उनकी टीम ने मिलकर शानदार काम किया है और टीम को मौजूदा स्थिति तक पहुंचाया है। हाकिनेन ने फेरारी टीम में चल रही चर्चाओं पर ज्यादा टिप्पणी करने बचते हुए लुईस हैमिल्टन की ड्राइविंग क्षमता और फेरारी की विरासत पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, लुईस और चार्ल्स लेक्लेर जिस तरह काम कर रहे हैं, वह दिलचस्प है। फिलहाल काफी बातें हो रही हैं। मैं फिनलैंड से हूं और मेरा मानना है कि कम बोलना और ज्यादा काम करना बेहतर है।

इस मामले में मैं थोड़ा हैरान हूं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *