अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त:राजस्व टीम को देखकर भागे चालक; दोनों वाहन आपस में फंसे

अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त:राजस्व टीम को देखकर भागे चालक; दोनों वाहन आपस में फंसे

उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी के पास नाले से बिना वैध ट्रांजिट परमिट (टीपी) के रेत निकालने के मामले में टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर का चालक मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बड़ेरी के पास स्थित नाले से बिना वैध टीपी के रेत उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी। उस समय एसडीएम फील्ड विजिट पर थे। सूचना मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। भागने की कोशिश में आपस में फंसे ट्रैक्टर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां ट्रैक्टरों की मदद से रेत निकाली जा रही थी। अधिकारियों को देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इस दौरान दो ट्रैक्टर आपस में फंस गए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। वहीं, एक अन्य ट्रैक्टर चालक नदी-नाले के रास्ते भाग निकला। ट्रैक्टर निकालने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी दोनों जब्त ट्रैक्टरों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। अब ट्रैक्टरों को थाने ले जाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर चालकों और उनके मालिकों की पहचान की जा रही है। तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि एसडीएम के फील्ड विजिट के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। इसके बाद अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *