प्रयागराज में हाथों में तलवार-खप्पर लेकर निकलीं मां काली, VIDEO:काली स्वांग में दिखा माता का आक्रामक अवतार दिखा

प्रयागराज में हाथों में तलवार-खप्पर लेकर निकलीं मां काली, VIDEO:काली स्वांग में दिखा माता का आक्रामक अवतार दिखा

प्रयागराज के कटरा में सोमवार रात पारंपरिक काली स्वांग का आयोजन धूमधाम से किया गया। दशहरे के मौके पर निकाली गई काली स्वांग की झांकियों को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां काली का रूप धारण किए कलाकार हाथों में तलवार और खप्पर लेकर सजीव अभिनय करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखनाद के बीच कलाकारों का जोश देखने लायक रहा। झांकी के गुजरने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, काली स्वांग की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। दशहरे पर होने वाला यह आयोजन प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ धार्मिक आस्था का भी प्रतीक है। पूरा विडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *