Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: ‘संकरी जगह पर भीड़ संभालना मुश्किल’, BJP विधायक ने प्रशासन की छिपाई नाकामी

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: ‘संकरी जगह पर भीड़ संभालना मुश्किल’, BJP विधायक ने प्रशासन की छिपाई नाकामी

Chorbagan Stampede, Kolkata Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए। BJP विधायक सजल घोष ने संकरी जगह और भीड़ को नियंत्रित करने में आने वाली मुश्किलों पर बयान दिया। 

Kolkata Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में शनिवार को भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। इस मामले में बीजेपी विधायक सजल घोष का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रकाशन की नाकामी को छिपाते हुए कहा कि संकरी गलियां और भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के लिए स्थिति संभालना आसान नहीं है। दरअसल, घटना के बाद पंडाल में भीड़ प्रबंधन और संकरी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

BJP विधायक सजल घोष ने क्या कहा?

बीजेपी विधायक सजल घोष ने चोरबागान इलाके में जगह की कमी और दुर्गा पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरबागान में वर्षों से सीमित जगह में दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। यहां दूर-दूर से लोग पूजा देखने पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिस के लिए भीड़ को नियंत्रित करना आसान नहीं होता।

घटना पर नहीं करनी चाहिए राजनीति- केंद्रीय राज्य मंत्री

वहीं घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कोलकाता में 19 लोगों की जान चली गई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह बेहद दुखद है। हम जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी इस तरह की दुखद घटना होती है, तो मानवता का तकाजा है कि हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हों। किसी को भी इस घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की है। सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

TMC ने उठाए सवाल

वहीं दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन पर सवाल उठाए है। टीएमसी विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ पुलिस की विफलता थी। उन्होंने सभी शवों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि परिवारों को परेशान न किया जाए और अंतिम संस्कार सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *