‘बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटो’:पप्पू यादव से 2 लाख रुपए का इनाम पाओ, सांसद बोले- बेटी-मां के सवाल पर नहीं होगा समझौता

‘बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटो’:पप्पू यादव से 2 लाख रुपए का इनाम पाओ, सांसद बोले- बेटी-मां के सवाल पर नहीं होगा समझौता

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में मेला उद्घाटन के दौरान उन्होंने मंच से ऐलान किया कि बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वे 2 लाख रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि बेटी की तरफ हाथ बढ़ाने वालों के हाथ को काटकर लाइए, पप्पू यादव से 2 लाख रुपए इनाम लीजिए। जो भी बेटी को छेड़े, उसको दंड भी दीजिए और तुरंत पप्पू यादव से 2 लाख रुपए लीजिए। बेटी और मां के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या मजहब का हो। चाहे वह कितना भी ताकतवर आदमी क्यों न हो, परिवार प्रधानमंत्री का सइयां हो या मुख्यमंत्री का भैया हो, यदि वह अपना वहशीपन समाज के साथ करेगा, तो उसके साथ महाभारत से भी बड़ी युद्ध की लड़ाई की शुरुआत होगी। ‘बेटियों की आबरू की रक्षा से कोई समझौता नहीं’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। खुर्दा महोत्सव में संबोधन के दौरान सांसद ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की आबरू की रक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसी क्रम में उन्होंने छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद ने छेड़खानी करने वालों के खिलाफ महाभारत से भी बड़ा युद्ध छेड़ने की बात कही। उनके संबोधन में इस्तेमाल किए गए आक्रामक शब्द अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। खुर्दा गांव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव है। यह मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड में स्थित है। दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। मुंबई से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हैं। हर साल आयोजित होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। इस बार सांसद के विवादित बयान के कारण महोत्सव चर्चा में है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में मेला उद्घाटन के दौरान उन्होंने मंच से ऐलान किया कि बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वे 2 लाख रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि बेटी की तरफ हाथ बढ़ाने वालों के हाथ को काटकर लाइए, पप्पू यादव से 2 लाख रुपए इनाम लीजिए। जो भी बेटी को छेड़े, उसको दंड भी दीजिए और तुरंत पप्पू यादव से 2 लाख रुपए लीजिए। बेटी और मां के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या मजहब का हो। चाहे वह कितना भी ताकतवर आदमी क्यों न हो, परिवार प्रधानमंत्री का सइयां हो या मुख्यमंत्री का भैया हो, यदि वह अपना वहशीपन समाज के साथ करेगा, तो उसके साथ महाभारत से भी बड़ी युद्ध की लड़ाई की शुरुआत होगी। ‘बेटियों की आबरू की रक्षा से कोई समझौता नहीं’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। खुर्दा महोत्सव में संबोधन के दौरान सांसद ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की आबरू की रक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसी क्रम में उन्होंने छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद ने छेड़खानी करने वालों के खिलाफ महाभारत से भी बड़ा युद्ध छेड़ने की बात कही। उनके संबोधन में इस्तेमाल किए गए आक्रामक शब्द अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। खुर्दा गांव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव है। यह मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड में स्थित है। दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। मुंबई से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हैं। हर साल आयोजित होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। इस बार सांसद के विवादित बयान के कारण महोत्सव चर्चा में है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *