महाअष्टमी पर लखनऊ के मंदिरों में उमड़े भक्त:सुबह से दर्शन के लिए कतारें, विधि-विधान से पूजा कर हवन कर रहे

महाअष्टमी पर लखनऊ के मंदिरों में उमड़े भक्त:सुबह से दर्शन के लिए कतारें, विधि-विधान से पूजा कर हवन कर रहे

लखनऊ में नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों के साथ पूजा पंडालों में भी भक्तों की कतार लगी रही। अष्टमी के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, फूल और प्रसाद चढ़ाया। कई जगह सुबह से ही हवन शुरू हो गए। भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है । मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे। नवरात्रि के आठवें दिन कन्या पूजन की भी तैयारियां शुरू हो गईं। शाम तक मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ बनी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *