उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं गोरखपुर कुश्ती संघ के आपसी समन्वय से आगामी सीनियर महिला-पुरुष स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक जनपद गोरखपुर में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनारस के पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे। ऐसे में सिगरा स्टेडियम में वाराणसी मंडल की महिला-पुरुष टीम का चयन किया गया। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू मौजूद रहे। 26 पहलवान हुए सिलेक्ट
ट्रायल के बारे में कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया – गोरखपुर में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की मजबूत टीम का चयन किया गया है। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर पर हुआ है। जिसमें अलग-अलग भार वर्ग में कुल 26 पहलवानों को चयनित किया गया है। जो वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें ज्यादातर खिलाड़ी पूर्व में नेशनल और स्टेट प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। SAI NCOE के चार खिलाड़ी चयनित
प्रधानमंत्री के विजन से वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में साईं के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में ट्रेनिंग ले रहे चार पहलवानों का भी स्टेट लेवल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिसमें पुरुष फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में मिथिलेश यादव और 65 किलोग्रा में शिवम यादव और महिला वर्ग में 53 किलोग्राम में रंजन यादव और 57 किलोग्राम में आंचल यादव का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी करेंगे वाराणसी का प्रतिनिधित्व चयन ट्रायल के दौरान फ्रीस्टाइल वर्ग में पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें 10 पहलवान चयनित हुए। • 57 किलोग्राम: मिथिलेश यादव (NCOE, सिगरा)
• 61 किलोग्राम: चंदन यादव (गया सेठ अखाड़ा)
• 65 किलोग्राम: शिवम यादव (NCOE, सिगरा)
• 70 किलोग्राम: धर्मराज यादव (कापिसा)
• 74 किलोग्राम: विकास विश्वकर्मा (गया सेठ अखाड़ा)
• 79 किलोग्राम: ऋषि यादव (गया सेठ अखाड़ा)
• 86 किलोग्राम: विनीत यादव (सिगरा स्टेडियम)
• 92 किलोग्राम: यशवंत गिरी (स्वामी नाथ अखाड़ा)
• 97 किलोग्राम: मृत्युंजय यादव (गौऊडिह)
• 125 किलोग्राम: लक्ष्य कुमार (बरेका) मैट पर दांव-पेच की कला दिखाने वाले ग्रीको-रोमन (Greco-Roman) वर्ग में भी खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया। इस वर्ग में 9 पहलवान चयनित हुए। • 55 किलोग्राम: अवधेश यादव (सिगरा)
• 60 किलोग्राम: यशपाल (सिगरा)
• 63 किलोग्राम: पीयूष यादव (सिगरा)
• 67 किलोग्राम: प्रिंस यादव (खरदहां)
• 72 किलोग्राम: मनीष यादव (सिगरा)
• 77 किलोग्राम: शिव शंकर यादव (सिगरा)
• 82 किलोग्राम: हिमांशु यादव (बनियापुर)
• 87 किलोग्राम: सीतांशु यादव (गया सेठ अखाड़ा)
• 130 किलोग्राम: ऋषभ सिंह (बरेका) महिला वर्ग के ट्रायल्स में भी बेटियों ने मैट पर अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन परिचय दिया। इसमें 7 महिला पहलवानों का चयन हुआ। • 50 किलोग्राम: रेशमा यादव (गया सेठ अखाड़ा)
• 53 किलोग्राम: रंजन यादव (NCOE, सिगरा)
• 55 किलोग्राम: गुड़िया यादव (गया सेठ अखाड़ा)
• 57 किलोग्राम: आंचल यादव (NCOE)
• 59 किलोग्राम: खुशबू कुमारी (सिगरा स्टेडियम)
• 65 किलोग्राम: कशिश यादव (स्वामीनाथ अखाड़ा)
• 70 किलोग्राम: विजयलक्ष्मी (स्वामीनाथ अखाड़ा)

