जौनपुर में भाजपा केराकत की उपाध्यक्ष प्रज्ञा रानी सरोज ने महिला मोर्चा भाजपा मछलीशहर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपमा राय से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनुपमा राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अनुपमा राय को नए दायित्व के लिए बधाई दी। अनुपमा राय जौनपुर के पेसारा गांव की निवासी हैं। उन्होंने पिछले जिला पंचायत चुनाव में मुफ्तीगंज वार्ड से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

