कनाडा में सैन्य ठिकाने पर बड़ा हादसा, आग इतनी भीषण कि सीमा पार पहुंची लहर, क्या बोले पीएम?

कनाडा में सैन्य ठिकाने पर बड़ा हादसा, आग इतनी भीषण कि सीमा पार पहुंची लहर, क्या बोले पीएम?

Canada Fire Incident: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग गई थी। आग इतनी तेज थी कि वह बेस की बाड़ पार कर नजदीकी इलाकों तक पहुंच गई। अब स्थानीय प्रशासन और सेना दोनों अलर्ट मोड पर हैं।

यह घटना कैनेडियन फोर्सेस बेस वाइनराइट पर हुई है। यह बेस एडमोंटन से करीब 210 किलोमीटर दूर में है। आग इतनी तेजी से फैली रही है कि वह बेस की सीमा पार कर दूसरे देश के जिले में पहुंच गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

नगर पालिका वाइनराइट ने इस घटना को लेकर बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी तरह का निकासी आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बता दें कि यह इलाका काफी व्यस्त सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र माना जाता है। सीएफबी वाइनराइट कनाडा की सबसे व्यस्त आर्मी बेसों में से एक है। यहां नियमित रूप से बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास होते रहते हैं। ऐसे में आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्नी का बयान

इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि उत्तरी अल्बर्टा के सैन्य बेस पर एक गंभीर घटना के कारण बड़ी आग लग गई है। उन्होंने इसे ‘सीरियस इंसिडेंट’ बताया है।

वहीं, रक्षा विभाग की प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जनता के साथ साझा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक आग लगने का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी, या फिर प्रशिक्षण के दौरान कोई दुर्घटना हुई, इसकी जांच चल रही है।

कितना नुकसान हुआ?

वाइनराइट नगर पालिका ने बताया कि आग को सक्रिय रूप से संभाला जा रहा है। अभी तक किसी नागरिक या सैनिक के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आसपास के इलाकों में लोग सतर्क हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त मदद बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *