सऊदी अरब में बड़ा हादसा, नजरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो क्रू मेंबर्स की मौत

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, नजरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो क्रू मेंबर्स की मौत

Helicopter Crash: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती इलाके नजरान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमन में सैन्य अभियानों का नेतृत्व कर रहे सऊदी गठबंधन का एक टोही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सेना के दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी थी।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान AH-6 मॉडल का एक लाइट टोही हेलिकॉप्टर था। नियमित गश्त और निगरानी के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते यह हेलिकॉप्टर नियंत्रण खो बैठा और नजरान इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में विमान चला रहे दो क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई। सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस क्षेत्र में हुआ जो सऊदी नेशनल गार्ड मंत्रालय के नियंत्रण में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *