तुरई तोड़ने पर विवाद, पड़ोसियों ने छत से किया पथराव:भाई-बहन घायल, युवक गंभीर; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

तुरई तोड़ने पर विवाद, पड़ोसियों ने छत से किया पथराव:भाई-बहन घायल, युवक गंभीर; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद घर के बाहर लगी तुरई तोड़ने की बात पर शुरू हुआ। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने मकान की छत से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पथराव में अखिलेश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बहन सीता अहिरवार को भी चोटें आईं। अखिलेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश के घर के बाहर तुरई की बेल लगी है। आरोप है कि पड़ोसी उससे तुरई तोड़ रहे थे। सीता अहिरवार ने उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर पत्थर फेंके। पीड़ित पक्ष ने ओरछा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *