जोधपुर शहर के कई इलाकों में कल भी बिजली बंद रहेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 7 और 8 बजे से कटौती होगी। दरअसल, डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के मेंटनेंस और रख रखाव को लेकर कटौती की जा रही है। ऐसे में शहर में चार से पांच घंटे बिजली कटौती होगी। जानें-किन इलाकों में कब बंद रहेगी बिजली.. सुबह 7 से 11 बजे: अजीत कॉलोनी, नेशनल हैंडलूम, बाल निकेतन स्कूल, शिक्षा विभाग, महावीर स्कूल, भूवाल वाटिका समेत ओपीएच फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 7 से 11 बजे: 11 केवी सरदार क्लब फीडर से जुड़े जवाहर कॉलोनी, श्रीराम होटल, सरदार क्लब स्कीम, पोलो ग्राउंड, अभयगढ़, विद्या पार्क, गोल्फकोर्स, मालवीय नगर, भैरू विाला और सेंट्रल स्कूल के आस-पास के पूरे इलाके में बिजली कटौती होगी। सुबह 7 से 11 बजे: सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी, गली नंबर 1 से गली नंबर 7 तक, डिफेंस लेब रोड, धनला हत्था, 10 मैरिट क्वार्टस और 132 केवी जीएसएस के आस-पास का पूरा इलाके के साथ ही जीत अपार्टमेंट, जीके टावर, करणी भवन और देवी भवन के आस-पास इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे: शिक्षक नगर, अमर नगर, पंचवटी कॉलोनी, रिद्धी-सिद्धी नगर, हनुमान सागर, जानकी विहार, तपस्वी नगर, रामेश्वर नगर, सीताराम नगर, जाखड़ विहार, नवोड़ा बेरा, महादेव नगर, गोदारा नगर, डोल इंटरनेशनल स्कूल के आस-पास इलाके में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18E अणदाराम बिजलीघर से संभंधित क्षेत्र सूरज नगर , UIT कॉलोनी , हरि नगर , हरि ओम नगर , विजय नगर , श्री राम नगर , कृष्णा नगर , pf आफिस के आस पास , विजय लष्मी हाइट , बी आर बिरला स्कूल के आस-पास की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे: देवनगर देव वाटिका सुख बाली नगर मंगल रेजिडेंसी भोले शंकर नगर सोडेर की ढाणी के आस-पास पूरे इलाके में चार घंटे लाइट नहीं आएगी। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक: 33/11 केवी चोपसनी हाउसिंग बोर्ड-2 से 18, 19, 23-25, 17-E और 18-E, पाल पंप, पीपली चौराहा, बीआर बिरला, फिल्टर हाउस, वैष्णव नगर, होली चौक, लाल सिंह कॉलोनी फीडर से अशोक उद्यान के आस-पास का क्षेत्र, चोपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना, नहर रोड, कृष्णा नगर, भट्टी की बावड़ी, सोम विहार, श्रीराम नगर, विजय नगर, हरिओम नगर, हरिओम विस्तार, सूरज नगर और कृष्णा नगर में बिजली कटौती रहेगी।

