मेरठ में स्वदेशी उत्पादों की 10 दिवसीय प्रदर्शनी शुरू:राज्यसभा सदस्य ने किया उद्घाटन, ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा बाजार

मेरठ में स्वदेशी उत्पादों की 10 दिवसीय प्रदर्शनी शुरू:राज्यसभा सदस्य ने किया उद्घाटन, ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा बाजार

मेरठ में शनिवार को मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू हुई। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाई गई यह प्रदर्शनी 10 दिन तक चलेगी। इसका उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना, ग्रामीण उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों की इकाइयों ने भी स्टॉल लगाए हैं। यहां खादी के कपड़े, रेशमी साड़ियां, कश्मीरी शॉल, क्रॉकरी और सूखे मेवे समेत कई उत्पाद उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी के जरिए लोगों को स्वदेशी उत्पादों और देश की हस्तकला से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। खादी और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का दौरा किया और वहां रखे उत्पाद देखे। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने खादी की पुरानी परंपराओं को याद किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शहरवासियों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बने उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *