पाकिस्तान की कबड्डी टीम ने भारत में खेलने से किया मना, पहले कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप से हुई बाहर

पाकिस्तान की कबड्डी टीम ने भारत में खेलने से किया मना, पहले कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप से हुई बाहर

Pakistan Kabaddi Team: पाकिस्तान की टीम ने पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारत न आने का फैसला किया है। इसका मतलब ये है कि वो अहमदाबाद में 21 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएगी। 

Pakistan Ruled Out From Kabaddi Championship: पाकिस्तान की कबड्डी टीम अहमदाबाद में आयोजित होने वाले पहले कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट के शुरू होने से आखिरी सप्ताह में पाकिस्तान ने भारत का दौरा करने से मना कर दिया। इस तरह वह आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने गई थीं, जहां टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइल में भी नहीं जगह बना पाई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले ईरान की टीम ने भी इस कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने से मना कर दिया था। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम कभी भी भारतीय टीम को हराना तो दूर टक्कर भी नहीं दे पाई है। ऐसे में पाकिस्तान के बाहर होने से कबड्डी फैंस को ज्यादा निराशा नहीं होने वाली। पहले यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब यह 23 अक्टूबर से खेला जाएगा। इन मुकाबलों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में पहले 14 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन पाकिस्तान के हटने के बाद अब 13 टीमें बची हैं। हालांकि, यह देखना होगा कि पाकिस्तान की जगह किसी दूसरी टीम को शामिल किया जाता है या नहीं। इस टूर्नामेंट में भारत के साथ बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, केन्या, नाइजीरिया, मलेशिया, स्कॉटलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया और ईरान जैसी मजबूत टीमें भी हिस्सा नहीं ले रही हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वूमेंस टूर्नामेंट में भी पाक नहीं

पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को कनाडा के साथ खेलना वाला था। हालांकि उसके हटने के बाद ये देखना होगा कि उसकी जगह किसे शामिल किया जाता है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को केन्या के साथ होना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा, जो मैट नंबर 1 पर होगा। इस टूर्नामेंट में वूमेंस टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम शामिल नहीं है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *