गाजियाबाद में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक:नगर आयुक्त बोले- पथ विक्रेताओं के लिए लिए गए निर्णय, पुराने वेंडरों को प्राथमिकता

गाजियाबाद में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक:नगर आयुक्त बोले- पथ विक्रेताओं के लिए लिए गए निर्णय, पुराने वेंडरों को प्राथमिकता

गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पथ विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शहर को जाम मुक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। पथ विक्रेताओं के सत्यापन के लिए कमेटी भी बनाई गई। जहां पहले चरण में कौशांबी स्थित वेंडरों के सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई। 2 दिन में सत्यापन करते हुए रिपोर्ट देगी। अन्य जोन में भी पथ विक्रेताओं को सुविधा देने के लिए तैयारी है। टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य के रूप में पार्षद प्रवीण चौधरी, ओम प्रकाश ओड़, राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। पथ विक्रेताओं की समस्या पर चर्चा नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समय-समय पर पथ विक्रेताओं के लिए बैठक की जाती है। शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में ट्रैफिक पुलिस, पार्षद, जोनल प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी ने पथ विक्रेताओं से जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन पर भी चर्चा हुई। कौशांबी में वेंडिंग जोन बनाने का कार्य पूरा हो रहा है, यहां 100 से अधिक कियोस्क बनाने का कार्य चल रहा है। कौशांबी में पुराने वेंडर को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसका सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार, उपाध्यक्ष गाजियाबाद नगर निगम प्रवीण चौधरी, रजनी सिंह परियोजना अधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, तेजपाल सिंह वेंडर, प्रदीप शर्मा वेंडर को रखा गया हैl ऑन लाइन होगा रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के सभी पथ विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा सभी जोन के जोनल प्रभारी को आवाश्यक निर्देश दिए गए। जिसमें 311 एप्लीकेशन पर वेंडर का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद पथ विक्रेताओं का एक डेटाबेस तैयार हो जाएगा। जिससे शहर में उनको स्थापित करने के लिए आगामी योजनाएं बनाने में सरलता रहेगी। जाम को मिलेगी मुक्ति इससे शहर वासियों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी और पथ विक्रेताओं को भी सुविधा दी जा सकेगी। सभी पथ विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए । बैठक में निर्देश दिए गए बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। जिनको प्राथमिकता पर रखते हुए आगे का काम शुरू कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *