Litton Das: यूएई में बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज की शुरुआत में ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के कप्तान लिटन दास कूल्हे में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ‘क्रिकबज’ ने इसकी जानकारी दी है। उनकी अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में तौहिद हृदोय बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं।
तौहिद हृदोय ने क्या बताया?
वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस के दौरान जब बांग्लादेश के कप्तान तौहिद हृदोय से नियमित कप्तान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि चोट से जुड़ी कुछ समस्या के कारण वह नहीं खेल रहे हैं।
वहीं, टीम की आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है, सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं। एशिया कप भी हमारी घरेलू जमीन पर होना है, इसलिए यह हमारे लिए खुद को अच्छी तरह तैयार करने का अच्छा समय है।’
खबर अपडेट हो रही है..

