खेत में बनी अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा:15 क्विंटल बारूद बरामद, 9 लोगों को पकड़ा, 2 नाबालिग डिटेन

खेत में बनी अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा:15 क्विंटल बारूद बरामद, 9 लोगों को पकड़ा, 2 नाबालिग डिटेन

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दीपावली से पहले एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 15 क्विंटल बारूद के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को डिटेन किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के मास्टरमाइंड को भी नामजद किया है। आरोपी बड़ी मात्रा में बारूद और विस्फोटक सामग्री जमा कर चोरी-छिपे पटाखे बना रहे थे। मामला डूंगला थाना क्षेत्र के कसारना गांव का है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया- गुर्जनियां रोड पर खेत में बने एक मकान में ये फैक्ट्री चल रही थी। जहां पर दबिश देकर करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे, सुतली बम, पटाखा बनाने का कच्चा माल और बड़ी संख्या में उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो इतनी बड़ी मात्रा में रखे बारूद के कारण किसी भी समय बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास के इलाके में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। खेत में बने मकान में चल रही थी फैक्ट्री एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कसारना से गुर्जनियां जाने वाले रास्ते पर खेत में बने एक मकान में बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना के बाद डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के अंदर बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। मौके से तीन कट्टे तैयार सुतली बम, नौ कट्टे तैयार बारूदी नलियां, 14 कट्टे और दो कार्टन बारूद बरामद की। इसी के साथ 11 कट्टे सुतली, 25 कट्टे खाली पटाखा नलियां, 15 कट्टे पीला पाउडर, बत्तियां, पेस्ट, प्लास्टिक टब, पैकिंग रैपर और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया और मौके पर काम कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विस्फोट से हो सकता था बड़ा हादसा पुलिस के अनुसार तैयार माल को बाजार में बेचने की तैयारी थी। इतनी मात्रा में बारूद एक जगह रखा होना बेहद खतरनाक था। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अगर किसी कारण से आग लग जाती या विस्फोट हो जाता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। इसी वजह से इस कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यहां तैयार होने वाले पटाखे कहां सप्लाई किए जाने थे और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने कहा- मुखबीर के जरिए कल से इस फैक्ट्री की सूचना मिल गई थी। जिसपर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी और सामान जब्त कर गिरफ्तारी भी की है। मध्यप्रदेश और गुजरात से बुलाए गए थे मजदूर पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश लोग मध्यप्रदेश और गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने प्रवेश नागले पुत्र देवेन्द्र नागले उम्र 23 साल निवासी मध्यप्रदेश, आदिल खान पुत्र हयात खान उम्र 22 साल निवासी मध्यप्रदेश, देवेन्द्र नागले पुत्र कैलाशचन्द्र नागले उम्र 36 साल निवासी मध्यप्रदेश, रविन्द्र संखपाल पुत्र बाबु संखपाल उम्र 22 साल निवासी मध्यप्रदेश, करण संखपाल पुत्र फकीरा संखपाल उम्र 19 साल निवासी मध्यप्रदेश, बाबु संखपाल पुत्र पूनम संखपाल उम्र 40 साल निवासी मध्यप्रदेश, संतोष मसाने पुत्र सुधाकर मसाने उम्र 18 साल निवासी मध्यप्रदेश, रोहित भाटिया पुत्र रमणभाई भाटिया उम्र 21 साल निवासी गुजरात और अरमान खान पुत्र सिकन्दर खान उम्र 19 साल निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी डिटेन किया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालित करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड को भी नामजद किया है, जिसकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *