गोपालगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत:आलू निकालने के लिए कोल्ड स्टोरेज की ओर रवाना हुई थी गाड़ी

गोपालगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत:आलू निकालने के लिए कोल्ड स्टोरेज की ओर रवाना हुई थी गाड़ी

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी क्षेत्र स्थित बगहवां मिश्र गांव में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय किशोर अतुल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचाना बगहवां गांव निवासी नेबुलाल यादव का इकलौता बेटा अतुल मिश्र के रूप में की गई। नवरात्र के महासप्तमी के पावन दिन हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार के घर का इकलौता चिराग बुझने से त्योहार की सारी खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गईं। अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य संजय राम की ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू निकालने के लिए कोल्ड स्टोरेज की ओर रवाना हुई थी। अतुल भी इसी वाहन पर सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मिश्र बगहवां के वृत्ति टोला की मुख्य सड़क से गुजरी, अचानक जोरदार झटका लगने के कारण अतुल अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर बिजली के पुराने खंभे को रखकर बनाए गए अनधिकृत स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन को तेज झटका लगा, जो इस हादसे की मुख्य वजह बना। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन आनन-फानन में घायल अतुल को भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे के असमय चले जाने से मां और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में ले लिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी क्षेत्र स्थित बगहवां मिश्र गांव में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय किशोर अतुल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचाना बगहवां गांव निवासी नेबुलाल यादव का इकलौता बेटा अतुल मिश्र के रूप में की गई। नवरात्र के महासप्तमी के पावन दिन हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार के घर का इकलौता चिराग बुझने से त्योहार की सारी खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गईं। अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य संजय राम की ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू निकालने के लिए कोल्ड स्टोरेज की ओर रवाना हुई थी। अतुल भी इसी वाहन पर सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मिश्र बगहवां के वृत्ति टोला की मुख्य सड़क से गुजरी, अचानक जोरदार झटका लगने के कारण अतुल अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर बिजली के पुराने खंभे को रखकर बनाए गए अनधिकृत स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन को तेज झटका लगा, जो इस हादसे की मुख्य वजह बना। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन आनन-फानन में घायल अतुल को भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे के असमय चले जाने से मां और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में ले लिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *