मानसी जोशी और थुलासिमथि मुरुगेसन ने शनिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरी बार भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया। भारतीय जोड़ी ने 2023 में हांगझोउ में आयोजित पिछले चरण में रजत पदक जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने चीन की यूमेई लियू और टोंगटोंग ली को 21-10, 21-17 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।इसके साथ ही उन्होंने एक मुकाबला शेष रहते ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थान में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों को कांस्य पदक मिलने के कारण इस जीत के साथ ही भारत का पदक पक्का हो गया। मानसी और थुलासिमथि ने इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राहायु वारिनिंग और कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह को हराया था।भारतीय जोड़ी सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में चीन की यांग क्यूशिया और शियाओ जुशियान से भिड़ेगी। महिला युगल एसए3-एसयू5 स्पर्धा खड़े होकर खेलने वाली श्रेणी है जिसमें निचले या ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने पुरुषों के एकल एसएच6 ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।नागर ने इंडोनेशिया के सुभान को 21-13, 21-15 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष दो खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। हालांकि, उनका एक ग्रुप मुकाबला अभी बाकी है। एसएच6 वर्ग कम कद वाले खिलाड़ियों के लिए होता है।भारत को एकल मुकाबलों में कई अन्य जीत भी मिलीं। पेरिस पैरालंपिक के चैंपियन नितेश कुमार और तोक्यो पैरालंपिक के विजेता प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।नितेश ने थाईलैंड के नत्थापोल चमननवेट को 21-6, 21-7 से हराया जबकि भगत ने चीन के शियोंग लिचुआन को 21-17, 21-16 से मात दी। उमेश विक्रम कुमार ने भी फिलीपींस के खियान काइल अर्बानो को 21-10, 21-12 से पराजित किया। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के हिकमत रमदानी को 21-12, 21-10 से हराया।वहीं, सूर्यकांत यादव ने जापान के कोकी ओगावा को 21-6, 21-19 से शिकस्त दी। इस वर्ग में निचले अंगों में अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं। सुकांत कदम ने दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान को 21-17, 18-21, 21-9 से हराया।अभिजीत सखुजा ने भी शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम को 19-21, 21-16, 21-10 से पराजित किया। पुरुष एकल एसयू5 वर्ग (जिसमें ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं) में रुथिक रघुपति ने जापान के वातरू कनाई को 21-12, 21-13 से हराया। हार्दिक मक्कर ने मलेशिया के अमिरुल याजिद बिन अहमद सिबी को 21-16, 16-21, 21-18 से मात दी।भारत ने व्हीलचेयर वर्गों में भी जीत दर्ज की। पुरुष एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग (जिसमें धड़ और निचले अंगों में अधिक गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी होते हैं) में प्रेम कुमार आले ने संयुक्त अरब अमीरात के ओमैर यूनुस को 20-22, 21-9, 21-10 से हराया। डब्ल्यूएच2 वर्ग (जिसमें अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले व्हीलचेयर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं) में हैरिस मिथिली ने इंडोनेशिया के विविन एंड्री को 21-13, 21-17 से हराया।हालांकि अबू हुबैदा को जापान के रियो ओयामा के खिलाफ 13-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल एसएच6 वर्ग में नागर की जीत के अलावा सिवाराजन सोलाइमलाई ने हांगकांग के वोंग चुन यिम को 21-13, 21-14 से शिकस्त दी। हालांकि सुदर्शन मुथुसामी को हांगकांग के चू मैन काई के खिलाफ 8-21, 6-21 से हार मिली।महिला एकल एसएच6 वर्ग में नित्या श्री सुमति सिवन ने चीन की लिन शुआंगबाओ को 21-18, 21-13 से हराया। वहीं एसयू5 वर्ग में थुलासिमथि मुरुगेसन ने ब्रुनेई की जैनब मोहम्मद को 21-2, 21-2 से करारी शिकस्त दी। इसी वर्ग में मनीषा रामदास ने अपनी हमवतन शांतिया विश्वनाथन को 21-8, 21-15 से पराजित किया।हालांकि महिला एकल एसएल3 वर्ग में भारत के कई खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। मानसी जापान की शिनो कावाई से 3-21, 3-21 से हार गईं।संजना कुमारी को इंडोनेशिया की कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह ने 21-13, 21-6 से हराया, जबकि नीरज को चीन की शियाओ जुशियान के खिलाफ 5-21, 10-21 से हार मिली। मनदीप कौर को भी मलेशिया की सिती मैसाराह बी मैट लवानी ने 5-21, 13-21 से पराजित किया। महिला एकल एसएल4 वर्ग में कनक सिंह जादौन को चीन की हुआंग ज़िशुआन के खिलाफ 4-21, 3-21 से हार का सामना करना पड़ा।वहीं, व्हीलचेयर एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग में पल्लवी कलुवेहल्ली चीन की यांग फैन से 13-21, 14-21 से हार गईं। पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में सूर्यकांत और नवीन शिवकुमार की जोड़ी ने चीन के मिंगपान ली और लिचुआन शियोंग को 21-7, 21-19 से हराया। हालांकि, सुकांत कदम और प्रमोद भगत की जोड़ी दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान और चो नादान से 21-18, 19-21, 11-21 से हार गई।उमेश विक्रम कुमार और राकेश पांडे की जोड़ी को भी इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान और हिकमत रमदानी ने 21-14, 21-10 से हराया। महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनदीप कौर और शांतिया विश्वनाथन की जोड़ी को चीन की हेफांग चेंग और जिशुआन हुआंग के खिलाफ 11-21, 12-21 से हार मिली। मिश्रित युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 वर्ग में अल्फिया जेम्स और प्रेम कुमार आले ने चीनी ताइपे की आई-चेन यांग और यू-यू ओंग को 21-9, 21-17 से हराया।हालांकि, मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की जोड़ी को इंडोनेशिया की लियानी रत्री ओक्तिला और हिकमत रमदानी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार मिली। वहीं, रुथिक रघुपति और मानसी जोशी की जोड़ी चीन के मिंगपान ली और जुशियान शियाओ से 10-21, 17-21 से हार गई। मिश्रित युगल एसएच6 वर्ग में नागर और नित्या श्री की जोड़ी को भी चीन की नाइली लिन और फेंगमेई ली के खिलाफ 6-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।
मानसी जोशी और थुलासिमथि मुरुगेसन ने शनिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरी बार भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया। भारतीय जोड़ी ने 2023 में हांगझोउ में आयोजित पिछले चरण में रजत पदक जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने चीन की यूमेई लियू और टोंगटोंग ली को 21-10, 21-17 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
इसके साथ ही उन्होंने एक मुकाबला शेष रहते ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थान में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों को कांस्य पदक मिलने के कारण इस जीत के साथ ही भारत का पदक पक्का हो गया। मानसी और थुलासिमथि ने इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राहायु वारिनिंग और कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह को हराया था।
भारतीय जोड़ी सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में चीन की यांग क्यूशिया और शियाओ जुशियान से भिड़ेगी। महिला युगल एसए3-एसयू5 स्पर्धा खड़े होकर खेलने वाली श्रेणी है जिसमें निचले या ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने पुरुषों के एकल एसएच6 ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
नागर ने इंडोनेशिया के सुभान को 21-13, 21-15 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष दो खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। हालांकि, उनका एक ग्रुप मुकाबला अभी बाकी है। एसएच6 वर्ग कम कद वाले खिलाड़ियों के लिए होता है।
भारत को एकल मुकाबलों में कई अन्य जीत भी मिलीं। पेरिस पैरालंपिक के चैंपियन नितेश कुमार और तोक्यो पैरालंपिक के विजेता प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।
नितेश ने थाईलैंड के नत्थापोल चमननवेट को 21-6, 21-7 से हराया जबकि भगत ने चीन के शियोंग लिचुआन को 21-17, 21-16 से मात दी। उमेश विक्रम कुमार ने भी फिलीपींस के खियान काइल अर्बानो को 21-10, 21-12 से पराजित किया। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के हिकमत रमदानी को 21-12, 21-10 से हराया।
वहीं, सूर्यकांत यादव ने जापान के कोकी ओगावा को 21-6, 21-19 से शिकस्त दी। इस वर्ग में निचले अंगों में अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं। सुकांत कदम ने दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान को 21-17, 18-21, 21-9 से हराया।
अभिजीत सखुजा ने भी शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम को 19-21, 21-16, 21-10 से पराजित किया। पुरुष एकल एसयू5 वर्ग (जिसमें ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं) में रुथिक रघुपति ने जापान के वातरू कनाई को 21-12, 21-13 से हराया। हार्दिक मक्कर ने मलेशिया के अमिरुल याजिद बिन अहमद सिबी को 21-16, 16-21, 21-18 से मात दी।
भारत ने व्हीलचेयर वर्गों में भी जीत दर्ज की। पुरुष एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग (जिसमें धड़ और निचले अंगों में अधिक गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी होते हैं) में प्रेम कुमार आले ने संयुक्त अरब अमीरात के ओमैर यूनुस को 20-22, 21-9, 21-10 से हराया। डब्ल्यूएच2 वर्ग (जिसमें अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले व्हीलचेयर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं) में हैरिस मिथिली ने इंडोनेशिया के विविन एंड्री को 21-13, 21-17 से हराया।
हालांकि अबू हुबैदा को जापान के रियो ओयामा के खिलाफ 13-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल एसएच6 वर्ग में नागर की जीत के अलावा सिवाराजन सोलाइमलाई ने हांगकांग के वोंग चुन यिम को 21-13, 21-14 से शिकस्त दी। हालांकि सुदर्शन मुथुसामी को हांगकांग के चू मैन काई के खिलाफ 8-21, 6-21 से हार मिली।
महिला एकल एसएच6 वर्ग में नित्या श्री सुमति सिवन ने चीन की लिन शुआंगबाओ को 21-18, 21-13 से हराया। वहीं एसयू5 वर्ग में थुलासिमथि मुरुगेसन ने ब्रुनेई की जैनब मोहम्मद को 21-2, 21-2 से करारी शिकस्त दी। इसी वर्ग में मनीषा रामदास ने अपनी हमवतन शांतिया विश्वनाथन को 21-8, 21-15 से पराजित किया।
हालांकि महिला एकल एसएल3 वर्ग में भारत के कई खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। मानसी जापान की शिनो कावाई से 3-21, 3-21 से हार गईं।
संजना कुमारी को इंडोनेशिया की कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह ने 21-13, 21-6 से हराया, जबकि नीरज को चीन की शियाओ जुशियान के खिलाफ 5-21, 10-21 से हार मिली। मनदीप कौर को भी मलेशिया की सिती मैसाराह बी मैट लवानी ने 5-21, 13-21 से पराजित किया। महिला एकल एसएल4 वर्ग में कनक सिंह जादौन को चीन की हुआंग ज़िशुआन के खिलाफ 4-21, 3-21 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, व्हीलचेयर एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग में पल्लवी कलुवेहल्ली चीन की यांग फैन से 13-21, 14-21 से हार गईं। पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में सूर्यकांत और नवीन शिवकुमार की जोड़ी ने चीन के मिंगपान ली और लिचुआन शियोंग को 21-7, 21-19 से हराया। हालांकि, सुकांत कदम और प्रमोद भगत की जोड़ी दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान और चो नादान से 21-18, 19-21, 11-21 से हार गई।
उमेश विक्रम कुमार और राकेश पांडे की जोड़ी को भी इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान और हिकमत रमदानी ने 21-14, 21-10 से हराया। महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनदीप कौर और शांतिया विश्वनाथन की जोड़ी को चीन की हेफांग चेंग और जिशुआन हुआंग के खिलाफ 11-21, 12-21 से हार मिली। मिश्रित युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 वर्ग में अल्फिया जेम्स और प्रेम कुमार आले ने चीनी ताइपे की आई-चेन यांग और यू-यू ओंग को 21-9, 21-17 से हराया।
हालांकि, मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की जोड़ी को इंडोनेशिया की लियानी रत्री ओक्तिला और हिकमत रमदानी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार मिली। वहीं, रुथिक रघुपति और मानसी जोशी की जोड़ी चीन के मिंगपान ली और जुशियान शियाओ से 10-21, 17-21 से हार गई। मिश्रित युगल एसएच6 वर्ग में नागर और नित्या श्री की जोड़ी को भी चीन की नाइली लिन और फेंगमेई ली के खिलाफ 6-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

