Durga Ashtami Makeup Look 2026: नवरात्रि 2026 की अष्टमी पर अगर आप पूजा के लिए साड़ी या सूट पहनकर ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो मेकअप के यहां बताए गए आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इनकी मदद से आप घर पर ही मेकअप कर सकती हैं और पूजा के साथ दिनभर के कामों के दौरान भी चेहरा फ्रेश नजर आएगा। आइए जानते हैं, अष्टमी के लिए स्टेप बाय स्टेप मेकअप कैसे करें।
बेटी के लिए नवसंकल्प गाइड: नवरात्रि विशेष में पढ़िए बेटी के भविष्य से जुड़े नौ संकल्प…
पूजा के लिए चुनें सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप
अगर आप सुबह पूजा करने जा रही हैं, तो हल्का और नेचुरल मेकअप चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करें और अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। इसके बाद हल्का फाउंडेशन या स्किन टिंट लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। चेहरे पर जहां जरूरत हो, वहां थोड़ा कंसीलर लगाएं। इसके बाद टी-जोन यानी माथे, नाक और ठुड्डी पर हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस सेट कर लें। आखिर में गालों पर हल्का पिंक या पीच ब्लश लगाएं। इससे चेहरा फ्रेश दिखेगा और मेकअप भी ज्यादा हैवी नहीं लगेगा।
रेड लिपस्टिक और बिंदी से पाएं ट्रेडिशनल लुक
अष्टमी पर अगर आप रेड, मैरून या रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहन रही हैं, तो रेड लिपस्टिक और छोटी बिंदी आपके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना सकती हैं। अगर आंखों पर डार्क आईशैडो या हैवी काजल लगा रही हैं, तो होंठों पर सॉफ्ट पिंक या न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं। वहीं, हल्के आई मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक भी अच्छी लगेगी। इस तरह आंखों और होंठों के मेकअप के बीच बैलेंस बना रहेगा और लुक भी सुंदर नजर आएगा।
आउटफिट के हिसाब से चुनें आई मेकअप
अष्टमी पर मेकअप करते समय अपने आउटफिट के रंग का भी ध्यान रखें। रेड या मैरून साड़ी के साथ गोल्डन, ब्राउन या सॉफ्ट पर्पल आईशैडो अच्छा लग सकता है। वहीं, पर्पल या लैवेंडर रंग के सूट के साथ हल्का पर्पल आईशैडो लगाकर आंखों को हाइलाइट कर सकती हैं। अगर आपके कपड़ों पर पहले से हैवी वर्क है, तो आई मेकअप को थोड़ा सॉफ्ट रखें। इससे कपड़ों और मेकअप के बीच अच्छा बैलेंस बनेगा। आंखों को और खूबसूरत दिखाने के लिए आईलाइनर और मस्कारा भी लगा सकती हैं।
मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पूजा और दूसरे कामों के दौरान मेकअप को फ्रेश बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले अपनी स्किन के हिसाब से प्राइमर लगाएं। इसके बाद फाउंडेशन को एक साथ ज्यादा लगाने के बजाय हल्की लेयर में लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे बेस नेचुरल दिखेगा और चेहरे पर भारीपन भी महसूस नहीं होगा। आंखों के मेकअप के लिए वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आखिर में अपनी स्किन और मेकअप के हिसाब से सेटिंग स्प्रे लगाएं।
मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- मेकअप से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
- अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन चुनें।
- आंखों और होंठों दोनों पर बहुत ज्यादा डार्क मेकअप करने के बजाय किसी एक को हाइलाइट करें।
- आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि रंगों के बीच साफ लाइन न दिखे।
- मेकअप को सेट करने के लिए अपनी स्किन के हिसाब से सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नए मेकअप प्रोडक्ट को पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर टेस्ट करें।

