Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।भारत की स्वीटी के पास एक और पदक जीतने का मौका था, लेकिन वह 53 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार गईं। स्वीटी ने रेपचेज दौर में चीन की शियाओतोंग जेंग को 11-10 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। वैष्णवी पाटिल भी रेपचेज में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं।उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। वैभव पाटिल को 61 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावाल ने 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अमित का अभियान 86 किग्रा वर्ग में अंतिम-16 में समाप्त हो गया।वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया इसी तरह 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 के मुकाबले में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग (125 किग्रा) में रौनक दहिया को क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया। टूर्नामेंट में अब तक भारत के खाते में केवल तीन पदक आए हैं।ग्रीको-रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। 

भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

भारत की स्वीटी के पास एक और पदक जीतने का मौका था, लेकिन वह 53 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार गईं। स्वीटी ने रेपचेज दौर में चीन की शियाओतोंग जेंग को 11-10 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। वैष्णवी पाटिल भी रेपचेज में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं।

उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। वैभव पाटिल को 61 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावाल ने 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अमित का अभियान 86 किग्रा वर्ग में अंतिम-16 में समाप्त हो गया।

वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया इसी तरह 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 के मुकाबले में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग (125 किग्रा) में रौनक दहिया को क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया। टूर्नामेंट में अब तक भारत के खाते में केवल तीन पदक आए हैं।

ग्रीको-रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *