नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगील चौक के समीप शुक्रवार-शनिवार की रात फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की एक गंभीर घटना सामने आई है। घटना की भनक लगते ही सक्रिय हुई दीपनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और वारदात में संलिप्त दो शातिर बदमाशों को रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बिहार शरीफ सदर डीएसपी वन अमरनाथ ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात 2:30 बजे दीपनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कारगील चौक स्थित होटल के पास दो संदिग्ध युवकों द्वारा फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके तत्काल बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सघन छापेमारी शुरू की गई। तलाशी में लोडेड देसी कट्टा बरामद, दहशत फैलाने के इरादे से चलाई थी गोली सघन चेकिंग के दौरान कारगील चौक के पास संदेहास्पद स्थिति में खड़े दो युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस बल को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने फायरिंग की बात स्वीकार की। विधिवत तलाशी लेने पर देवीदयाल कुमार के पास से एक देसी कट्टा और .315 बोर की दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। मौके से पुलिस ने आरोपियों की पल्सर 220 मोटरसाइकिल (BR21AE/5361) भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि इलाके में अपना खौफ और दहशत कायम करने के लिए उन्होंने फायरिंग की थी। केस दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल, इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ला निवासी देवीदयाल कुमार तथा बेन थाना क्षेत्र के लालमन बिगहा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में दीपनगर थाना कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, रामनारायण हरिजन, सिपाही कालिका ठाकुर, वरुण कुमार, नीतीश कुमार और गृहरक्षक विपिन कुमार शामिल रहे। नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगील चौक के समीप शुक्रवार-शनिवार की रात फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की एक गंभीर घटना सामने आई है। घटना की भनक लगते ही सक्रिय हुई दीपनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और वारदात में संलिप्त दो शातिर बदमाशों को रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बिहार शरीफ सदर डीएसपी वन अमरनाथ ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात 2:30 बजे दीपनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कारगील चौक स्थित होटल के पास दो संदिग्ध युवकों द्वारा फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके तत्काल बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सघन छापेमारी शुरू की गई। तलाशी में लोडेड देसी कट्टा बरामद, दहशत फैलाने के इरादे से चलाई थी गोली सघन चेकिंग के दौरान कारगील चौक के पास संदेहास्पद स्थिति में खड़े दो युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस बल को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने फायरिंग की बात स्वीकार की। विधिवत तलाशी लेने पर देवीदयाल कुमार के पास से एक देसी कट्टा और .315 बोर की दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। मौके से पुलिस ने आरोपियों की पल्सर 220 मोटरसाइकिल (BR21AE/5361) भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि इलाके में अपना खौफ और दहशत कायम करने के लिए उन्होंने फायरिंग की थी। केस दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल, इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ला निवासी देवीदयाल कुमार तथा बेन थाना क्षेत्र के लालमन बिगहा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में दीपनगर थाना कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, रामनारायण हरिजन, सिपाही कालिका ठाकुर, वरुण कुमार, नीतीश कुमार और गृहरक्षक विपिन कुमार शामिल रहे।

