मुंबई में Vidyavihar Bridge के नामकरण पर रार, Shiv Sena UBT और BJP आमने-सामने

मुंबई में Vidyavihar Bridge के नामकरण पर रार, Shiv Sena UBT और BJP आमने-सामने

मुंबई में विद्याविहार स्टेशन के पास हाल ही में बने ईस्ट-वेस्ट विद्याविहार पुल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जबकि अभी इसे यातायात के लिए खोला जाना बाकी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने हाल में पुल पर एक बैनर लगाकर इसका नाम दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के नाम पर रखने की मांग की। इससे कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पराग शाह ने पुल का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग की थी।

पराग शाह ने अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की थी कि इस पुल का नाम कैप्टन मच्छार के नाम पर रखा जाए। भारतीय पायलट मच्छार की तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान हुए अपहरण के प्रयास को नाकाम करने के बाद दुनिया भर में सराहना हुई। हालांकि, शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ताओं ने पुल का नाम ‘पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु’ रखने की मांग करते हुए एक बैनर लगाया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में शिवसेना (उबाठा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े से मुलाकात की और पुल का नाम पाटेकर के नाम पर रखने की मांग करते हुए उन्हें एक पत्र सौंपा। लगातार प्रयास के बावजूद तावड़े से इस मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सदन के नेता गणेश खणकर ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) श्रेय लेने के लिए विवाद खड़ा कर रही है।

खणकर ने कहा, ‘‘नाना पाटेकर देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। मुझे लगता है कि पुल के बजाय उनके नाम पर किसी बड़े थिएटर या थिएटर परिसर का नाम रखना अधिक उपयुक्त होगा।’’
काफी देरी से बना 650 मीटर लंबा, दो-लेन वाला विद्याविहार पुल, विद्याविहार रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित रामचंद्र चेंबुरकर मार्ग को घाटकोपर में पश्चिमी हिस्से की ओर मौजूद लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *