50 साल से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला:हरदा में तीसरी पीढ़ी निभा रही परंपरा, 51 फीट ऊंचा पुतला तैयार

50 साल से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला:हरदा में तीसरी पीढ़ी निभा रही परंपरा, 51 फीट ऊंचा पुतला तैयार

हरदा शहर के नेहरू स्टेडियम में 20 अक्टूबर को रावण दहन होगा। इस बार 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 3 लाख रुपए है। खास बात यह है कि पिछले 50 सालों से खेड़ीपुरा का एक मुस्लिम परिवार यह पुतला बनाता आ रहा है। परिवार की तीसरी पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है, जो शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई है। तीसरी पीढ़ी संभाल रही जिम्मेदारी खेड़ीपुरा निवासी शेख परिवार पिछले पांच दशकों से रावण का पुतला बना रहा है। अब परिवार की तीसरी पीढ़ी इस काम में जुटी है। पुतला बनाने वाले युवकों का कहना है कि हिंदुओं के प्रमुख पर्व में योगदान देकर उन्हें खुशी मिलती है। परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को निभा रहा है। 10 दिन से चल रहा था निर्माण रावण के पुतले को बनाने का काम पिछले 10 दिनों से चल रहा था और अब यह लगभग पूरा हो चुका है। नगर पालिका सीएमओ रोशनसिंह बाथम ने बताया कि 20 अक्टूबर को रावण दहन से पहले आतिशबाजी भी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *