धार शहर की मायापुरी कॉलोनी में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन का यह 21वां वर्ष है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे मायापुरी गरबा चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति शामिल होंगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में मुंबई से रोबोट बुलाया जाएगा। यह रोबोट अपनी अनूठी प्रस्तुति के साथ लोगों से संवाद करेगा। इसके अलावा बच्चों और आमजन के मनोरंजन के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मुंबई के जादूगर द्वारा जादू की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं गुजरात के कलाकार भव्य डांडिया रास प्रस्तुत करेंगे। नासिक के कलाकारों द्वारा रंगोली वादन और ढोल की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मयूरी रास गरबा मंडल की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झाबुआ की प्रसिद्ध टीम द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शोभायात्रा में लोक कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन में धार शहर की बड़ी संख्या में मातृशक्ति के शामिल होने की संभावना है। पत्रकार वार्ता में दी आयोजन की जानकारी
शोभायात्रा को लेकर मायापुरी गरबा चौक पर आयोजक अनिल जैन बाबा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और शोभायात्रा में शामिल होने वाले आकर्षणों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व केंद्रीय धार विधायक नैन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में समिति के ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सोनिया राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे। समिति द्वारा शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

