खंडसाल में रामलीला समारोह:आदर्श श्री रामलीला कमेटी के आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

खंडसाल में रामलीला समारोह:आदर्श श्री रामलीला कमेटी के आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

बिजनौर में नहटौर के ग्राम खंडसाल में आदर्श श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्रीरामलीला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. रचना पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों पर आधारित लीला का मंचन देखा। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। मंच से संबोधित करते हुए डॉ. रचना पाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और लोगों को सही राह दिखाते हैं। डॉ. पाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटी अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *