बांका के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को एमआरएफ कंपनी में इंटर्नशिप के लिए एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियोजन कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, तेलिया स्थित जिला नियोजनालय परिसर में किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें असिस्टिंग मशीन ऑपरेटर, मटेरियल हैंडलिंग सहित अन्य कार्यों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तहत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 25,030 रुपये से 31,010 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से कैंटीन, परिवहन और आवासन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल एमआरएफ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा, जहां देशभर में आवश्यकता के अनुसार तैनाती की जा सकती है। जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन अनिवार्य है। नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, शैक्षणिक अंकपत्र, आधार कार्ड और रंगीन फोटो के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होने की सलाह दी गई है। जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। बांका के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को एमआरएफ कंपनी में इंटर्नशिप के लिए एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियोजन कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, तेलिया स्थित जिला नियोजनालय परिसर में किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें असिस्टिंग मशीन ऑपरेटर, मटेरियल हैंडलिंग सहित अन्य कार्यों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तहत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 25,030 रुपये से 31,010 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से कैंटीन, परिवहन और आवासन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल एमआरएफ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा, जहां देशभर में आवश्यकता के अनुसार तैनाती की जा सकती है। जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन अनिवार्य है। नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, शैक्षणिक अंकपत्र, आधार कार्ड और रंगीन फोटो के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होने की सलाह दी गई है। जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

